आरोपी कांग्रेसी कार्यकर्ता को सरंक्षण दे रहे है नकली गांधीवादी नेता - विनोद गुर्जर





हरदा। प्रदेश के हर नागरिक के साथ न्याय करके अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वाह करना चाहिए। लेकिन राजनीतिक बदले और भेदभाव की भावना से काम कर रही यह सरकार सिर्फ राजनीतिक तकाजों को ही निभा रही है। यह अंधी, बहरी असंवेदनशील सरकार मानती है कि प्रदेश में सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही सम्मान से जीने का अधिकार है, बाकी किसी को नहीं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के नगरमंडल अध्यक्ष श्री विनोद गुर्जर ने ग्राम हंडिया में विद्युत विभाग के जे ई विशाल मालवीय से वसूली के दौरान मारपीट करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता सिंद्धांत तिवारी को राजनैतिक संरक्षण दे रहे कथित रूप से अपने आप को गाँधी वादी नेता कहने वाली सुश्री मीनाक्षी नटराजन एवं पूर्व विधायक आर के दोगने द्वारा आरोपी की पैरवी करना और एक दिन पूर्व ही थप्पड़ मारने वाले आरोपी को हरदा दौरे पर आयी सुश्री मीनाक्षी नटराजन से भेंट करवाने एवं आरोपी के साथ फोटो खिंचवा कर अपना राजनीतिक रसूख जताए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। श्री गुर्जर ने कहा कि हंडिया की यह घटना इस बात का प्रमाण है कि कमलनाथ सरकार किस हद तक राजनीतिक पूर्वाग्रहों से ग्रसित होकर काम कर रही है। विवाद कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। श्री गुर्जर ने आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की ताकि जनता एवं शासकीय कर्मचारियों का मनोबल एवं भरोसा कायम रह सके।