मुख्यमंत्री की सदबुद्धि के लिए किया शिव जी का अभिशेक
कमलनाथ जी किसानों के साथ अन्याय बन्द कीजिये, नही तो उनके हक के लिए सड़को पर उतरेंग - कमल पटेल

 

हरदा। कांग्रेस ने जो वादे प्रदेश की जनता से किए थे, वह उसकी सरकार ने पूरे नहीं किए। जिसके कारण लोग अपने को ठगा और छला हुआ महसूस कर रहे हैं। प्रदेश की जनता के साथ छलावा हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है, थाने के बाजू में ही मर्डर हो रहे हैं। इससे बुरी हालत प्रदेश की और क्या हो सकती है। हमने लंबे समय तक बिना सत्ता में रहे जनता के हितों के लिये संघर्ष किया है, काम किए, लड़ाईयां लड़ीं, मकसद हासिल किए, लक्ष्य प्राप्त किए हैं। हमने विपक्ष में रहते हुए भी जनता के हित के लिए फैसले करवाए हैं। हम आज सत्ता में नहीं हैं, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इस बात के लिए मजबूर कर देंगे कि वह जनता से किए गए वादों को पूरा करे। यह बात विधायक  कमल पटेल ने कहा कि मेरे प्रदेश का किसान परेशान है तो भला मैं कैसे चैन से बैठ जाऊं? हृदय पीड़ा से कराह रहा है। अब तो अन्याय की अति हो गई है। कमलनाथ जी, किसानों के साथ यह अन्याय बंद कीजिए, नहीं तो हम उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चारुवा में भगवान गुप्तेश्वर की पूजा अर्चना कर मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध जन आंदोलन की शुरुवात की जो आने वाले समय मे प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा।

जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है तब से विकास का स्तर शून्य हो गया है। बड़े-बड़े वादे करके सत्ता तक पहंची कांग्रेस सरकार अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पाई है। चाहे वह किसानों से किया गया 2 लाख की कर्ज माफी का हो या युवाओं को 4 हजार बेरोजगारी भत्ता देने का हो। चिकित्सा शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में प्रदेश दिन प्रतिदिन पिछड़ता जा रहा है। इस और प्रदेश सरकार नहीं दे पा रहे हैं।  सरकार अपने वचन पत्र को पूर्ण करें। अपने वादों को अमलियजामा पहनाए इस हेतु विधायक कमल पटेल द्वारा 27 फरवरी गुप्तेश्वर धाम चारुवा में भगवान गुप्तेश्वर का अभिषेक किया गया। ताकि इस अभिषेक के बाद कमलनाथ को सदबुद्धि आए और वह गांव गरीब किसान मजदर एवं युवाओं से किए गए वादे को पूर्ण करें। अभिषेक के पश्चात ग्राम चारुवा में वादाखिलाफ ध्यान सरकार के खिलाफ जन आंदोलन भी किया गया। यह आंदोलन अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में किया जायेगा ।