चना फ़सल की अनावारी हेतु फ़सल कटाई प्रयोग किया

हंडिया।रविवार को रबी फसलों की अनावारी निकालने हेतु हंडिया आर.आई.संतोष पथोरिया ने संभाविक न्यादर्श पध्दति से ग्राम उंडाल,पटवारी हल्का नम्बर-01 तहसील हंडिया में चना फ़सल का  फ़सल कटाई प्रयोग निरीक्षण कर्ता अधिकारी उपसंचालक कृषि,हरदा एम.पी.एस.चंद्रावत की उपस्थिति में संपन्न किया।
         आई.आई.पथोरिया ने बताया कि ग्राम उंडाल के किसान साबूलाल पिता मोहन,कोरकू की भूमि खसरा नम्बर 45/2 में एवं किसान शांतिलाल पिता नानकराम,बलाही की भूमि खसरा नम्बर 40/21 में  पांच गुना पांच बराबर पच्चीस वर्ग मीटर में प्लाट लगाकर उस प्लाट की फसल को काटकर एवं मौके पर ही कूटकर परांपरागत तरीके से उडावनी करके,सूफड़े से दानों को अच्छी तरह साफ़ करके दानों का गीला वजन तौला गया। जिसमें कृषक साबूलाल के खेत के प्लाट में 5.200 किलोग्राम एवं कृषक शांतिलाल के खेत के प्लाट में 3.300 किलोग्राम वजन निकला। इस गीले दाने के वजन को पन्द्रह दिन बाद सुखवन के बाद पुनः तौला जावेगा।उसके बाद दौबारा वजन निकालकर वास्तविक अनावारी निकाली जावेगी।
         इस मौके पर उपसंचालक कृषि,हरदा एम.पी.एस.चंद्रावत,राजस्व निरीक्षक हंडिया संतोष पथोरिया,ग्राम पटवारी अभिषेक नँदमेहर,कृषक साबूलाल,शांतिलाल,शिवप्रसाद व अन्य ग्रामीणजनों के अलावा ग्राम कोटवार सत्यनारायण,गवल एवं रामाधार उपस्थित रहे।