विश्व महिला दिवस पर विधायक सचिन बिरला करेगे 150 महिलाओं का सम्मान
*सुनील पटल्या बेड़िया | विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में विधायक सचिन बिरला एवं महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से ग्राम डुडगांव में विकास खंड स्तरीय विशाल मातृ शक्ति सम्मान समारोह रविवार को किया जाएगा | जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है | महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी दुर्गा गुप्ता ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर निजी एवं सरकारी क्षेत्र में अपने  कर्त्तव्यों एवं दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन कर रही लगभग 150 महिलाओं एवं गरीबों, असहाय एवं दिव्यांग जनों के उत्थान में जुटीं सामाजिक संस्थानों की महिला प्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा |  इस अवसर पर शासकीय महिला बाल विकास , चिकित्सा, शिक्षा, राजस्व, पुलिस एवं जनपद विभाग में अपने कर्त्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन कर रही शासकीय महिला कर्मियों एवं विभिन्न सामजिक संगठनों के माध्यम से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय महिला चिकित्सकों, वकीलों और कार्यकर्ताओं को प्रसंशा पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा | इसके अलावा क्षेत्र की सामान्य परिवारों की संघर्षशील महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा | विधायक बिरला ने कहा कि विश्व महिला दिवस पर मातृ शक्ति सम्मान समारोह का उद्देश्य सामाजिक उत्थान की दिशा में सक्रिय और अग्रणी महिलाओं को प्रोत्साहित करना है | बिरला ने क्षेत्रवासियों से मातृ शक्ति के सम्मान में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आव्हान किया है | इस मौके पर एसडीएम मिलिंद धोके सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे l मालूम हो कि विकास खंड स्तर पर पहली बार महिलाओ का सम्मान किया जा रहा है | जिसमे करीब पांच हजार महिलाए आएगी |