यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको की अब खेर नही,नियम तोड़े तो घर पहुँचेगा नोटिस

थर्ड आई की नजर में हरदा: शहर 

 

हरदा। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार यातायात विभाग अब लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही के लिए थर्ड आई की मदद लेगा। जी हां बड़े शहरों की तर्ज पर यातायात पुलिस नियमो का उल्लंघन करने वाले मोटरसाइकिल सवार, हुड़दंगियों, शराबियो, तीन सवार वाहनों,मोबाइल पर चलती गाड़ी में बात करने वालो, हेलमेट नही पहनने वालो पर कार्यवाही करेगा। ऐसे वाहन चालक जो लंबे समय से फर्राटे से वाहन दौड़ाते है स्टंट करने वालो, फटाखो की आवाज निकालने वालो  की अब खेर नही अब हरदा शहर के चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की नजर इन पर रहेगी। पुलिस   थर्ड आई की मदद से ऐसे वाहन चालकों की जानकारी जुटाकर उनके घर नोटिस भेजकर  उन पर चालानी कार्यवाही करेगी। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी सी एस सरियाम ने मकड़ाई एक्सप्रेस से चर्चा में बताया की आज सोमवार के दिन लगभग 1 दर्जन मोटरसाइकिल सवार युवक कैमरे में कैद हुए है। जो शहर में यातायात नियमो का उल्लंघन करते हुए वाहन चला रहे थे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर उन लोगो के घर नोटिस भेजकर हम चालानी कार्यवाही करेगे। यातायात के नियमो को तोड़ने वालों से निपटने के लिये हमारी टीम  तैयार है।

 


इन स्थानों पर लगे है कैमरे

हरदा शहर में डबल फाटक, खेड़ीपुरा, पुलिस लाइन, प्रताप टाकीज, छीपानेर चौराहा, नारायण टाकीज, चांडक चौराहा, वायपास रोड़ सहित अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही होगी। यहां से गुजरने वाले हर एक वाहन चालक  उन स्थानों पर लगे कैमरो में कैद होंगे। कंट्रोल रूम में बैठे बैठे जाबाज पुलिस कर्मियों की निगरानी में रहेंगे। ओर यातायात नियमो का पालन नही करने वालो पर उनके घर नोटिस भेजकर जुर्माना वसूला जायेगा। 

 

विभाग ईमानदारी से अगर अपनी ड्यूटी निभाएगा तो निश्चित ही अपराधो, वाहन दुर्घटना में आयेगी कमी

शहर में जिन स्थानो पर कैमरे लगे है। अगर यातायात विभाग और कंट्रोल रूप इन स्थानों पर 24 घँटे थर्ड आई से नजर रखे तो निश्चित ही हरदा शहर में बढ़ते अपराधो, वाहन दुघटनाओ में कमी आ सकती है। और ऐसे असामाजिक तत्वों मजनुओं पर भी नकेल कसी जा सकती है। विभाग की यह मुहिम अगर सतत जारी रहेगी तो हरदा शहर की यातायात व्यवस्था सुधर सकती है।ज्ञात हो कि इन स्थानों से ही प्रतिदिन रात ओर दिन ओवरलोड वाहन रेत से भरे डंफर भी होकर गुजरते है। जो शहर की सीमा में तेज गति से होकर गुजरते है। इन पर पुलिस नकेल कस सकती है।

 

इनका कहना है।

यातायात विभाग द्वारा समय समय पर वाहन चालकों को समझाइस भी दी जाती है। यातायात व्यवस्था को सुधारने,ओर नियमो की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से उनके घर नोटिस भेजकर कार्यवाही करेगे। 

 

मनीष कुमार अग्रवाल

 पुलिस अधीक्षक हरदा